अस्पताल में महिला से जबर्दस्ती किस, पुलिस के खुलासे से आया नया ट्विस्ट


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

जब तक महिला कुछ समझ पाती युवक उसके साथ बदतमीजी करके भाग खड़ा होता है..!

हाल ही में बिहार के जमुई से महिला स्वास्थ्यकर्मी को जबरन किस करने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है, कि महिला फोन पर बात कर रही थी तभी एक मनचला युवक पीछे से आकर महिला का मुंह दबा लेता है और उसे जबरन किस कर लेता है। जब तक महिला कुछ समझ पाती युवक  उसके साथ बदतमीजी करके भाग खड़ा होता है।

महिला अचानक हुई इस घटना से हैरान रह जाती है। इसके बाद वो उसकी पकड़ से निकलने की कोशिश भी करती है। युवक अश्लील हरकत करने के बाद वहां से रफूचक्कर हो जाता है। महिला स्वास्थ्यकर्मी के चिल्लाने पर हॉस्पिटल स्टाफ भी वहां पर पहुंच जाता है।

अब इस घटना को लेकर इलाके के DSP अभिषेक कुमार सिंह ने बताया, "पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। DSP का ये भी कहना है, कि विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज़ कर लिया गया है। प्रथम दृष्टि में सामने आया है कि उन दोनों में पहले से संबंध थे।"

वहीं घटना के वायरल वीडियो को लेकर जमुई के SDOP डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 

उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि वह थोड़ी नर्वस हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि एक युवक उसके साथ ऐसी हरकत करने की हिम्मत कैसे कर लेता है।

जबकि मामले को लेकर महिला का कहना है, कि पीछे से किसी अज्ञात ने आकर मेरा मुहं दबाया। मैं छटपटाने लगी। वो किस कारण आया, क्या करने आया ये मैं नहीं बता सकती। मैं उस व्यक्ति को नहीं जानती। मैंने FIR दर्ज़ करा दी है।