बिहार: पलंग पर मरीज, नीचे ज़हरीला सांप रसेल वाइपर 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

वीडियो में एक सांप वॉर्ड में रखे पलंग से लिपटा हुआ है, उसी पलंग पर हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला बैठी हुई..!

बिहार के एक हॉस्पिटल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक सांप वॉर्ड में रखे पलंग से लिपटा हुआ है, उसी पलंग पर हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला बैठी हुई है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है। 

जो सांप वीडियो में दिखाई दे रहा है उसे दुनिया का सबसे ज़हरीला सांप रसेल वाइपर बताया जा रहा है। रसेल वाइपर के काटने से व्यक्ति की तुरंत मौत भी हो सकती है।

जिसके बाद हॉस्पिटल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं। साथ ही साथ बिहार सरकार को भी कटघरे में खड़ा कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर बिहार की डबल इंजन सरकार पर सवाल उठाये जा रहे हैं।