जबलपुर के लिये भी बनेगा जैव विविधता सूचकांक


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

वर्तमान में स्मार्ट सिटी भोपाल एवं इंदौर का जैव विविधता सूचकांक का निर्माण किया गया है..!!

भोपाल: प्रदेश के जबलपुर एवं ग्वालियर शहर के लिये भी जैव विविधता सूचकांक बनेगा। वर्तमान में स्मार्ट सिटी भोपाल एवं इंदौर का जैव विविधता सूचकांक का निर्माण किया गया है और स्थानीय जैव विविधता रणनीति एवं कार्ययोजना निर्माण किये जाने की कार्यवाही प्रचलन में है। यह जानकारी वन विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया की अध्यक्षता में आयोजित राज्य जैव विविधता बोर्ड की बैठक में दी गई है।

निलम्बित होगा सहायक वन संरक्षक:

बैठक में सहायक वन संरक्षक रतलाम मनोज कुमार सोलंकी को निलंबित करने का निर्णय लिया गया क्योंकि इस अधिकारी ने स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद जैव विविधता बोर्ड में ज्वाइनिंग नहीं दी। 

दरअसल बोर्ड में सहायक सदस्य सचिव (बायो.) और सहायक सदस्य सचिव (सीएंडडी) का उनके मूल विभाग में स्थानांतरण हो गया है और इसलिये सहायक वन संरक्षक मनोज सोलंकी को बोर्ड में पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया था 

परन्तु उन्होंने लम्बे समय से बोर्ड में ज्वाइनिंग नहीं दी है। हालांकि यदि निलंबन आदेश निकलने के पूर्व उक्त सहायक वन संरक्षक ने जैव विविधता बोर्ड में जॉइनिंग दे दी तो उसका निलम्बन आदेश जारी नहीं किया जायेगा।