भोपाल: प्रदेश के टाइगर रिजर्व कान्हा किसली के पास स्थित बिरवा हवाई पट्टी का नवीनीकरण किया जायेगा। यह बालाघाट जिले की बैहर तहसील में आती हे। वर्षाकाल में यह हवाई पट्टी खराब हो गयी है। इस हवाई पट्टी पर ज्यादातर निजी छोटे  विमान उतारते हैं जिनमे आने वाले पर्यटक कान्हा किसली भ्रमण पर जाते हैं।

क्षेत्रीय विधायक गौरी शंकर बिसेन ने इस हवाई पट्टी की री-कार्पेन्टिंग यानि डामरीकरण करने का सीएम से आग्रह किया है। सीएम के निर्देश पर विमानन विभाग ने लोनिवि के ईएनसी से री-कार्पेन्टिंग करने के व्यय का एस्टीमेट मांगा है।

विमानन विभाग प्रदेश की विभिन्न जिलों में स्थित हवाई पट्टियों के रखरखाव के लिये वार्षिक कार्ययोजना के तहत काम करवाना चाहती है। इसी कार्ययोजना के तहत बालाघाट की बिरवा हवाई पट्टी का भी रखरखाव होगा। जल्द ही इस हवाई पट्टी की री-कार्पेन्टिंग शुरू होगी।