ग्वालियर हमेशा से ही बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है। अटल जी से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों तक का नाता ग्वालियर से रहा हैं। पार्टी आज जिस मुकाम पर है, इसका बड़ा श्रेय बीजेपी सिर्फ़ अटलजी को देती हैं। इस बार अटलजी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी जन्म स्थली पर नजारा कुछ अलग सा था। अटलजी को श्रद्धांजलि देने के लिए ग्वालियर स्थित उनके घर पर जहां बीजेपी के कई बड़े स्थानीय नेताओं का जमावड़ा लगा रहता था। तो वहीं इस बार उनके घर पर सिर्फ़ कांग्रेस के नेता ही नजर आये, बीजेपी के स्थानीय पार्षदों से लेकर किसी भी बड़े नेता ने उनके घर जाकर इस बार श्रद्धांजलि देना उचित नहीं समझा।
Youtube पर पूरे हिंदुस्तान में डाल दो कि आज अटल जी की पुण्यतिथि है लेकिन पार्षद से लेकर लोकल नेता कोई भी उनके घर नहीं आया है..पूरे में डाल दो, नरेंद्र तोमर से लेकर नरेंद्र.....! ताकि सब देखेंगे उसको!
— Sarita Gurjar (@Gurjarrrrr 💌) (@govindtimes) August 16, 2022
_श्रीमती कांति मिश्रा जी,अटल जी की भतीजी@narendramodi @nstomar @Gurjarrrrr pic.twitter.com/5YhRNTnOxF
कल अटल जी की चौथी पुण्यतिथि थी। इस मौके पर बीजेपी ने कई जगह आयोजन भी किए। लेकिन जो अटल जी की जन्म स्थली है.. ग्वालियर! वहां पर इस बार किसी भी बीजेपी नेता ने शिरकत नहीं की और ना ही वहां पर कोई बड़ा आयोजन किया गया। यहाँ तक की किसी स्थानीय नेता ने उनके घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि तक नहीं दी। इस अवसर पर कांग्रेस की नवनिर्वाचित महापौर शोभा सिकरवार व कई पार्षदों ने अटल जी के घर जाकर उनकी जन्मस्थली पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भारत रत्न अटल जी को श्रद्धांजलि नहीं देने गए बीजेपी के नेता, तो भड़की भतीजी ने खूब लानतें भेजी ! | MP Tak@ChouhanShivraj @BJP4MP @INCMP @drnarottammisra @OfficeOfKNath pic.twitter.com/qTlUQzPfWB
— MP Tak (@MPTakOfficial) August 16, 2022
जिस नेता ने बीजेपी को आज इस मुकाम पर पहुंचाया, उसी पार्टी के नेता अपने मुखिया को भूलते नजर आ रहे हैं। इससे नाराज अटल जी की भतीजी ने मीडिया के सामने इसपर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जिस नेता के नाम पर वोट मांगते हो, उसे ही श्रद्धांजलि देने नहीं आये। अब हमें उन्हें शेम-शेम करना चाहिए। इसे Youtube के जरिये पूरे हिंदुस्तान में डाल दो कि अटल जी की पुण्यतिथि पर पार्षद से लेकर लोकल नेता कोई भी उनके घर नहीं आया।
Shame Shame उन्हें करना चाहिए अपन को..उनके नाम पर वोट ले रहे हो और आज आये तक नहीं.. अब उनके लिए क्या बोलें..?😢_श्रीमती कांति मिश्रा जी,अटलजी की भतीजी pic.twitter.com/e7li5iKZP5
— Sarita Gurjar (@Gurjarrrrr 💌) (@govindtimes) August 16, 2022