Election 2023: BJP की पहली लिस्ट जारी! MP के 39, CG के 21 उम्मीदवारों का ऐलान


स्टोरी हाइलाइट्स

Election 2023: बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में CG की 21 और MP की 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सामने आ गए हैं.

Election 2023: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया हैं. बीजेपी ने पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश के 39 और छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवारों का ऐलान किया है.

प्रत्याशियों के ऐलान से ठीक एक दिन पहले यानी 16 अगस्त को केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग देर रात तक नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई थी. जिसमें कई नामों पर सहमति जताई गई थी.

मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे.

इस मीटिंग के बाद पहली बार है कि जब बीजेपी ने चुनाव से इतने समय पहले ही लिस्ट जारी कर दी. हालांकि, पहली सूची में कई चौकाने वाले नाम सामने आए हैं.

BJP ने CG में 21 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान-

MP में BJP ने 39 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान-

1. सरला विजेंद्र रावत- सबलगढ़ विधानसभा
2. इंदल सिंह कंसाना- सुमावली विधानसभा
3. लाल सिंह आर्य- गोहद विधानसभा
4. प्रीतम लोधी- पिछोर विधानसभा
5. प्रियंका मीणा- चाचौड़ा विधानसभा
6. जगन्नाथ सिंह रघुवंशी- चंदेरी विधानसभा
7. वीरेंद्र सिंह लंबरदार- बंडा विधानसभा
8. कामाख्या प्रताप सिंह- महाराजपुर विधानसभा
9. ललिता यादव- छतरपुर विधानसभा
10. लखन पटेल- पथरिया विधानसभा
11. राजेश कुमार वर्मा- गुन्नौर विधानसभा
12. सुरेंद्र सिंह अहिरवार- चित्रकूट विधानसभा
13. हीरा सिंह श्याम- पुष्पराजगढ़ विधानसभा
14. धीरेंद्र सिंह- बड़वारा विधानसभा
15. नीरज ठाकुर- बरगी विधानसभा
16. अंचल सोनकर- जबलपुर पूर्व विधानसभा
17. ओमप्रकाश धुर्वे- शाहपुरा विधानसभा
18. विजय आनंद मरावी- बिछिया विधानसभा
19. भगत सिंह नेताम- बैहर विधानसभा
20. राजकुमार कर्राय- लांजी विधानसभा
21. कमल मर्सकोले- बरघाट विधानसभा
22. महेंद्र नागेश- गोटेगांव विधानसभा
23. नाना भाऊ मोहोड़- सौंसर विधानसभा
24. प्रकाश उइके- पांढुर्ना विधानसभा
25. चंद्रशेखर देशमुख- मुलताई विधानसभा
26. महेंद्र सिंह चौहान- भैंसदेही विधानसभा
27. आलोक शर्मा- भोपाल उत्तर विधानसभा
28. ध्रुव नारायण सिंह- भोपाल मध्य विधानसभा
29. राजेश सोनकर- सोनकच्छ विधानसभा
30. राजकुमार मेव- महेश्वर विधानसभा
31. आत्माराम पटेल- कसरावद विधानसभा
32. नागर सिंह चौहान- अलीराजपुर विधानसभा
33. भानु भूरिया- झाबुआ विधानसभा
34. निर्मला भूरिया- पेटलावद विधानसभा
35. जयदीप पटेल- कुक्षी विधानसभा
36. कालू सिंह ठाकुर- धर्मपुरी विधानसभा
37. मधु वर्मा- राऊ विधानसभा
38. ताराचंद गोयल- तराना विधानसभा
39. सतीश मालवीय- घाटिया विधानसभा