नई दिल्ली. मेघालय में बीजेपी वाइस प्रेसिडेंट पर वेश्यालय चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है. पुलिस ने राज्य बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बर्नार्ड मारक के खिलाफ यह केस दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार रात मारक के रिसॉर्ट में छापा मारकर इस रैकेट का पर्दाफाश किया था। छापेमारी की घटना की भनक लगने के बाद से ही ये नेताजी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि यह रिसॉर्ट पश्चिम गारो पहाड़ी जिले के तुरा में स्थित है। पुलिस ने रिसॉर्ट से छह बच्चों को भी अपने कब्जे में लिया है। छापेमारी की घटना के बाद से ही बीजेपी नेता फरार हो गए हैं। पुलिस ने फिलहाल आरोपी नेता की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तक 73 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इधर मेघालय बीजेपी ने इस पूरे मामले पर अपनी ओर से पूरी तरह चुप्पी साध ली है।