नोएडा की ओमेक्स ग्रेंड सिटी में महिला से बदसलूकी का आरोपी भाजपा नेता जहां मंगलवार को अरेस्ट किया गया, वहीं अब मध्यप्रदेश के रीवा से एक और भाजपा नेता की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो रीवा के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रितुराज चतुर्वेदी का बताया जा रहा है। वीडियो में रितुराज एक दुकान संचालक को उसकी दुकान में घुसकर पीटते नजर आ रहे हैं।
नोएडा के त्यागी के बाद रीवा में भाजपा नेता की गुंडागर्दी,BJYM नगर अध्यक्ष ऋतुराज चतुर्वेदी ने दुकान में घुसकर की मारपीट,दुकान संचालक रिटायर्ड आर्मी मेन से की जमकर मारपीट pic.twitter.com/tIEwpbySct
— Satya Vijay Singh (@SatyaVijaySin20) August 9, 2022
वीडियो में रितुराज दुकान में घुसते ही उसके संचालक को धक्का देकर गिरा देते हैं और उसको लात-घूसों से पीटना शुरू कर देते हैं। दुकान पर मौजूद एक अन्य युवक बीच बचाव करने की कोशिश करता है लेकिन उसकी भी पिटाई कर दी जाती है।
दुकान संचालक को रिटायर्ड आर्मी मैन बताया जा रहा है। मारपीट क्यों की गई इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है लेकिन यह वीडियो एक बार फिर भाजपा के परेशानी का कारण जरूर बन सकता है।