भोपाल: अगले साल वर्ष 2026 में मप्र से राज्यसभा की दो सीटें रिक्त होंगी जिनमें से एक पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और दूसरे पर भाजपा के डा. सुमेर सिंह अभी काबिज हैं। इन दोनों का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को खत्म होने जा रहा है जिसमें दस माह शेष बचे हैं।
चूंकि मप्र विधानसभा में भाजपा की सदस्य संख्या बहुत अधिक यानि कुल 164 है जबकि कांग्रेस की मात्र 65 है, इसलिये राज्यसभा की ये दोनों सीटें भाजपा के खाते में जायेंगी। वर्तमान में मप्र से राज्यसभा की कुल 11 सीटों में से तीन पर कांग्रेस और शेष आठ पर भाजपा का कब्जा है। अगले साल यह समीकरण बदल कर 2 कांग्रेस एवं 9 भाजपा हो जायेगा।