मध्यप्रदेश के शाजापुर में श्रीराम फेरी (अक्षत यात्रा) पर पथराव के मुख्य आरोपी रहीम पटेल के घर गुरुवार को बुलडोजर चल गया। भारी पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग और नगरपालिका के आला अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध निर्माण ढहा दिया गया।
शाजापुर में सोमवार रात को सांयकालीन फेरी के दौरान अक्षत यात्रा पर पथराव हुआ था। पथराव उस समय हुआ जब शाजापुर में हिंदूवादी संगठन अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए अक्षत बांटने निकले थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद देखते ही देखते शहर में तनाव फैल गया था।
यात्रा में विवाद को लेकर कोतवाली पुलिस ने 24 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी और 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया। अब प्रशासन ने मुख्य आरोपी रहीम पटेल के अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की है।