कमर्शियल सिलेंडर 92 रुपए सस्ता हुआ, दिल की दवा महंगी


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

सोने और ज्वेलरी पर सीमा शुल्क बढ़ा..!

नया सरकारी वित्त वर्ष शुरू होने तथा हर महीने की पहली तारीख से जरूरी वस्तुओं के मूल्य में बदलाव के तहत आज से कई बदलाव प्रभावी हो गए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की है। वहीं आज से सोने और ज्वेलरी पर सीमा शुल्क 20 फीसद से बढ़कर 25 प्रतिशत हो गया है, इससे इसकी कीमत बढ़ सकती है।

पेनकिलर, एंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं भी महंगी हो गई हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 92 रुपए तक सस्ता किया है। पिछले कुछ महीने में इसके दामों बेतहाशा इजाफा भी हुआ था। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 2119.50 की जगह 2028 रुपए में मिल रहा है। वहीं कोलकाता में अब ये 2132 रुपए पर आ गया है। इससे पहले 1 मार्च को सिलेंडर के दाम 350.50 रुपए बढ़े थे।