Good News: किचन के बजट में मिल सकती है बड़ी राहत, जानिये कारण 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

एक्सपर्ट्स के मुताबिक विदेशी बाजारों में तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है..!

मंहगाई के कारण गड़बड़ाया किचन का बजट आपको जल्द राहत दे सकता है। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में खाने के तेल के दाम में आई गिरावट के यह अनुमान लगाया जा रहा है कि देश में खाने के तेल के दामों में कमी आ सकती है। 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक विदेशी बाजारों में तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इसका सीधा असर घरेलू बाज़ार में भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट आ सकती है। 

हालंकि हाल ही के दिनों में ये ट्रेंड दिखाई नहीं दिया है। विदेशी बाजारों में खाद्य तेल की कीमतें जरूर कम हुई हैं लेकिन उसके मुताबिक घरेलू बाजार में दाम कम नहीं हुए हैं। इसका कारण देश में सर्दी और शादियों के चलते मांग में तेजी को बताया जा रहा है। 

फिलहाल खुदरा और थोक बाजार में सूरजमुखी और सोयाबीन तेल आयात भाव के मुकाबले भारी अंतर से महंगे बिक रहे हैं। सूरजमुखी तेल का भाव 25 प्रतिशत ऊंचे में मिल रहा है, जबकि सोयाबीन तेल लगभग 10 प्रतिशत ऊंचा बिक रहा है। विदेशी बाजारों में सूरजमुखी तेल, सोयाबीन तेल से 35 डॉलर प्रति टन नीचे हो गया है।