ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना, जानिये चांदी के भी हाल


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

चांदी में भी शानदार तेजी देखने को मिली है..!

सोना लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 862 रुपए महंगा होकर 62,775 रुपए बिका। इससे पहले कल भी सोने ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब इसकी कीमत 61,913 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। हालांकि शाम को क्लोजिंग के समय इसकी कीमत में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और ये 62,629 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इसके चलते अगले एक साल में ये सोना 67 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। 

वहीं चांदी में भी शानदार तेजी देखने को मिली है। ये 811 रुपए महंगी होकर 75,700 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 74,889 रुपए पर थी। इस महीने अब तक चांदी 5 हजार महंगी हुई है। इस महीने अब तक सोने-चांदी के दाम में बढ़त देखने को मिली है। 1 नवंबर को सोने के दाम 60,896 रुपए थे, जो अब 62,629 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं चांदी की कीमत अब तक इस महीने 4, 875 रुपए बड़ी है। यह नवंबर के पहले दिन 70,825 रुपए पर थी, जो अब 75,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर कहते हैं। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।