एक जनवरी से महंगी होगी होंडा की कारें, मारुति-टाटा के भी बढ़ेंगे दाम


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

इससे पहले मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और ऑडी इंडिया ने भी जनवरी 2024 में अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की की घोषणा की थी..!

होंडा जनवरी से अपने व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने जा रही है। लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट के प्रेशर को कम करने के लिए कंपनी दाम बढ़ा रही है। जैपनीज कार मैन्युफैक्चरर इंडियन मार्केट में तीन मॉडल - एलिवेट, सिटी और अमेज बेचती है। 

होंडा के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल्स) कुणाल बहल ने अगले महीने से अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किस मॉडल पर कितनी राशि बढ़ाई जाएगी इसे महीने के अंत तक अंतिम रूप दिया जाएगा। कुणाल ने ये भी बताया कि नए मॉडल एलिवेट, को ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। 

जापानी कार मेकर होंडा ने तीन महीने पहले भारत में अपनी पहली मिड साइज एसयूवी एलिवेट लॉन्च की थी। कंपनी ने कार को इस साल 6 जून को अनवील किया था। कंपनी का दावा है कि कार एक लीटर पेट्रोल में 17 किलोमीटर का माइलेज देती है। कार को 10.99 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शो-रूम) की शुरुआती कीमत में पेश किया था। होंडा का लक्ष्य 2030 तक भारतीय बाजार के लिए पांच नई एसयूवी लॉन्च करना है, जिसमें एलिवेट का एक इलेक्ट्रिक वर्जन भी शामिल है इलेक्ट्रिक एलिवेट के 2026 तक आने की उम्मीद है। 

होंडा के पास अभी कोई एसयूवी नहीं है, जिसके चलते भी कंपनी को नुकसान हो रहा है। कंपनी ने इसी साल अपनी आखिरी एसयूवी होंडा का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। इससे पहले कंपनी अपनी दो अन्य एसयूवी होंडा सीआरवी भी बंद कर चुकी है। इससे पहले मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और ऑडी इंडिया ने भी जनवरी 2024 में अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की की घोषणा की थी। इनके अलावा मर्सिडीज-बेंज इंडिया जनवरी से अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाने वाली हैं।