मुनाफे में चल रहे PVR को इस साल घाटा, जानिए बिजनेस रिपोर्ट


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

इस तिमाही में कंपनी का खर्च 1,437.70 करोड़ रुपए रहा, जबकि एक साल पहले की तिमाही में यह 917 करोड़ रुपए था..!

मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर एनोक्स ने जून तिमाही में 81.6 करोड़ रुपए का घाटा दर्ज किया है। कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 53 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। खचों में 56 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी के कारण ये घाटा दर्ज किया गया है। इस तिमाही में कंपनी का खर्च 1,437.70 करोड़ रुपए रहा, जबकि एक साल पहले की तिमाही में यह 917 करोड़ रुपए था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर 1,304.9 करोड़ रुपए हो गया।

पिछले साल की इसी तिमाही में यह 981 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। वहीं पीवीआर एनोक्सने तिमाही आधार पर टिकटों की बिक्री में 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। फूड एंड बेवरेज की सेल्स में तिमाही दर तिमाही 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। ऐड इनकम के समान ही रही है। पीवीआर एनोक्स का ऐवरेज टिकट प्राइस 246 रुपए रहा। तिमाही आधार पर यह उन की ग्रोथ है। वहीं फूड एंड बेवरेज यानी खाने पीने की चीजों पर प्रति व्यक्ति औसत खर्च 130 रुपए रहा। क्रमिक आधार पर यह 9 फीसदी की बढ़ोतरी है। कंपनी ने हाल ही में खाने-पीने के सामानों की कीमतों में 40 फीसदी तक कटौती की थी।

उसने 99 रुपए वाला फूड कॉम्बो भी पेश किया था। 5 प्रॉपर्टी में 31 स्क्रीन ऐड की कंपनी ने तिमाही के दौरान 5 प्रॉपर्टी में 31 स्क्रीन ऐड की हैं। जुलाई तक पीवीआर एनोक्स के पास 114 शहरों के 361 सिनेमाघरों में 1,707 स्क्रीन थी। 1 अगस्त को कंपनी ने स्टॉक फायलिंग में बताया कि उसने पटना के केवी मॉल में 3 स्क्रीन मल्टीप्लेक्स ओपन किया है। अब भारत और श्रीलंका के 115 शहरों में 362 प्रॉपर्टीज पर 1710 स्क्रीन हो गई है। हॉलीवुड फिल्मों का असाधारण प्रदर्शन कंज्यूमर्स के थिएटर जाने के प्रति प्रेम में हमारे विश्वास को मजबूत करता है।