ओंकारेश्वर. साध्वी ऋतंभरा के आश्रम में 4 बच्चियों की मौत के मामले में अब पुलिस हरकत में आई है. पुलिस ने इस मामले में छात्रावास की वार्डन पर केस दर्ज किया है. वार्डन पूनम सिंह व एक अन्य आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। ये दोनों आईपीसी की धारा 304ए के तहत आरोपी बनाए गए है।

गौरतलब है कि साध्वी ऋतंभरा के आश्रम की चार बच्चियां नहर में नहाने चली गई थीं. उनकी नहर में डूबने से मौत हो गई थी. 4 बच्चियों की मौत का मामला बहुत उछला पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तीन महीने बाद परिजनों ने इस मामले में प्रशासन और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया. परिजनों के प्रदर्शन करने पर पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया. चार बच्चियों की नहर में डूबने से मौत के इस मामले में ओंकारेश्वर की मांधाता पुलिस ने कार्यवाई की है.