भोपाल: राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपी सहायक आबकारी आयुक्त जगदीश राठी की चल-अचल सम्पत्ति राजसात करने के लिये उसका लोकायुक्त प्रकरण विशेष न्यायालय को सौंप दिया है।
इस अधिकारी के खिलाफ लोकायुक्त ने नौ साल पहले सागर में पदस्थापना के दौरान छापा मारा था और करोड़ों रुपयों की अवैध सम्पत्ति का पता चलाया था। उसके इंदौर स्थित आवास पर भी छापा मारा गया था।
यह अधिकारी वर्ष 2020 में कोविड लॉकडाऊन के दौरान रतालाम में जहरीला शराब पीने से चार व्यक्तियों की मौत होने पर भी निलम्बित किया गया था।