MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव काफ़ी नजदीक हैं और सभी राजनीतिक दल पूरी ज़ोर आजमाइश के साथ मैदान में उतर गए हैं. चुनावी तारीख सामने आने के बाद से ही सभी दल 230 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने में लगे हुए हैं.
बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत कई अन्य दलों के बाद अब चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी मध्य प्रदेश पर फोकस बढ़ा दिया है. उन्होंने अपने प्रत्याशियों की छठी सूची आज जारी कर दी. जिसमें एक साथ 80 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है.
इस लिस्ट में आजाद समाज पार्टी ने उन सीटों पर भी प्रत्याशी उतार दिए हैं जो बीजेपी और कांग्रेस का गढ़ मानी जाती हैं. जिसमें बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ धर्मेंद्र सिंह पंवार, लहार से गोविंद सिंह के खिलाफ अविलाष कुशवाह और चाचौड़ा से लक्ष्मीनारायण अहिरवार समेत कई गढ़ वाली सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे हैं.
देखें छठी लिस्ट-


