छत्तीसगढ़ के छुई में में शुक्रवार को मुरम खदान धंसने से बड़ा हादसा हो गया। जगदलपुर से 11 किमी दूर मालगाँव गाँव में अचानक खदान धंस गई। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि हादसे में 12 से ज्यादा ग्रामीण फंसे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक अभी भी कई लोग घटनास्थल पर फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने के लिए पुलिस और SDRF की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।
जानकारी के मुताबिक अब तक 7 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है और 7 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही खदान में और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि फंसे लोगों को भी जल्द निकाल लिया जाएगा।