चीता गामिनी ने पांच नहीं छह शावकों को दिया जन्म, मंत्री भूपेन्द्र यादव ने की फोटो शेयर


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

कूनो नेशनल पार्क में चीता गामिनी ने 6 शावकों के जन्म की पुष्टि..!!

MP के श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से 8 दिन पहले अच्छी खबर आई थी, जिसमें चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया था। अब ये खुशी और भी बढ़ गई है। निगरानी के दौरान एक और शावक मिला। केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इंस्टाग्राम पर 6 शावकों की तस्वीर पोस्ट की है। 

मंत्री भूपेन्द्र यादव ने लिखा कि गामिनी की विरासत जारी रही। ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं, ये पांच नहीं बल्कि छह शावक हैं।

आपको बता दें कि 10 मार्च को श्योपुर में चीता गमानी ने 6 शावकों को जन्म दिया था। हालांकि, उस समय घनी घास होने के कारण वन विभाग के अधिकारियों को गश्त के दौरान केवल 5 शावक ही मिले थे। केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इन पांचों शावकों का वीडियो शेयर किया है। एक बार फिर केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट किया है कि शावकों की संख्या 5 नहीं बल्कि 6 है। इन छह शावकों के साथ, कूनो में अब तेंदुओं की संख्या 27 हो गई है।