छत्तीसगढ़ परिणाम 2023: कांग्रेस ने बनाई बढ़त, CM बघेल को मिल रही चुनौती


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

पहले राउंड में बिलासपुर, बिल्हा, कोटा, तखतपुर, बेलतरा से भाजपा आगे, मस्तूरी सीट से कांग्रेस आगे है..!

छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए प्रदेश की सभी 90 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 45 सीटों पर आगे, बीजेपी 32 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, एक प्रमुख टीवी चैनल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, चुनाव आयोग की ओर से कोई डेटा नहीं आया है। कांग्रेस 53 सीटों पर और बीजेपी 33 सीटों पर आगे है।

पहले राउंड में बिलासपुर, बिल्हा, कोटा, तखतपुर, बेलतरा से भाजपा आगे, मस्तूरी सीट से कांग्रेस आगे है। वहीं CM भूपेश बघेल शुरुआती रुझान में पीछे हो गए हैं। रायपुर पश्चिम से पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत आगे चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है, कि कांग्रेस पार्टी डरी हुई और घबराई हुई है। कांग्रेस जब भी हारने या हारने वाली होती है तो कभी ईवीएम को दोष देती है तो कभी संविधान को दोष देती है। कांग्रेस पार्टी चुनाव हारने जा रही है। छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें नकार दिया है।

छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम 2023: प्रमुख हस्तियां जिनके चुनावी भाग्य का फैसला आज होगा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल (पाटन-कांग्रेस)
उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव (अंबिकापुर-कांग्रेस)
केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह सरपोटा (भरतपुर-सोहनात-भाजपा)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (चित्रकोट-एसटी)
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव (लोरमी)
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत (सक्ती)
पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देप साय (कुनकुरी-भाजपा)
प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू (दुर्ग-ग्रामीण-कांग्रेस)
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम (कोंडागांव-एसटी)

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ रीना साहेब कंगाले ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया के लिए कुल 90 रिटर्निंग ऑफिसर, 416 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, 4596 मतगणना कर्मचारी और 1698 माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

प्रत्येक हॉल में 14 टेबल पर वोटों और डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है, जबकि छह विधानसभा क्षेत्रों-पंडरिया, कवर्धा, सारंगढ़, बिलाईगढ़, कसडोल और भरतपुर-सोनहत में गिनती के लिए 21 टेबल हैं।