छत्तीसगढ़ की लोक कलाकार डॉ. तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। तीजन बाई फिलहाल लकवाग्रस्त हैं। उनका इलाज भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में चल रहा था। अब छत्तीसगढ़ CMO ऑफिस की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट जारी किया गया है। जिसमें लिखा गया है,

पद्म विभूषण तीजन बाई जी की सेहत पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। तीजन दीदी अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन  दुर्ग द्वारा उनके घर पर फिजियोथेरेपी की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री ने तीजन दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

आपको बता दें, कि कुछ समय पहले कलाकार उर्वसी साहू ने एक वीडियो के जरिए बेहतर इलाज के लिए मदद की अपील की थी। वीडियो में उन्होंने सीएम भूपेश बघेल और अन्य जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई थी।

बता दें कि दो बेटों की मौत के कारण तीजन बाई की तबीयत ठीक नहीं रहती है। इसके बाद उन्हें पैरालिसिस की भी शिकायत हुई। भिलाई में ही उनका इलाज चल रहा था। फिलहाल घर पर ही इलाज चल रहा है। जिसकी एक फोटो भी सामने आई है।