भोपाल। राज्य शासन ने छिन्दवाड़ा जिले के सहायक आबकारी आयुक्त माधु सिंह भयडिय़ा का बुधवार को तबादला कर उन्हें कार्यालय आबकारी आयुक्त मुख्यालय ग्वालियर में पदस्थ कर दिया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय राज्य स्तरीय उडऩदस्ता भोपाल अजीत एक्का को प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी छिन्दवाड़ा पदस्थ किया गया है।
इससे पहले अजीत एक्का को 1 मार्च 2023 के आदेश से प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी दतिया पदस्थ किया गया था परन्तु अब यह आदेश संशोधित कर दिया गया है।