भोपाल: छिन्दवाड़ा जिले की माचागोरा समूह जलप्रदाय योजना के कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं तथा यह योजना मार्च 2026 तक पूर्ण किया जाना संभावित है। मंत्री ने बताया कि चौरई विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन अंतर्गत 5 ग्राम पंचायतों के 5 ग्रामों में योजना प्रारंभ होने के बाद स्रोत में जल आवक क्षमता कम होने से नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।
जल संसाधन विभाग ने बताया कि चौरई में ऐसा कोई ग्राम नहीं है जहां कार्य पूर्ण हो गये हों परन्तु बिजली न होने से जलापूर्ति प्रारंभ नहीं हो पाई है। बल्कि प्रगतिरत योजनाओं में विद्युत कनेक्शन के कार्य प्रगति पर हैं तथा प्रगतिरत विद्युत कनेक्शन के कार्य के पूर्ण होने की निश्चित समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है।
डॉ. नवीन आनंद जोशी