भोपाल। राजधानी के संत हिरदाराम नगर में एक सरकारी कर्मचारी के घर आर्थिक अपराध अन्‍वेषण शाखा यानि ईओडब्‍ल्‍यू ने बुधवार सुबह छापामार कार्रवाई की। मिनी मार्केट रोड स्थित घर पर टीम ने पहुंचते ही परिवार के सदस्‍यों के घर से बाहर जाने पर रोक लगा दी. दस्‍तावेजों को अपने कब्‍जे में लेने के छानबीन शुरू कर दी। इस छापामार कार्रवाई के दौरान आरोपी कर्मचारी ने जहर गटक लिया जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। कर्मचारी के आवास के बाहर पुलिस तैनात है। टीम आय से अधिक संपत्‍ति के मामले में कार्रवाई करने पहुंची है।

कर्मचारी का नाम हीरो केसवानी बताया जा रहा है। वह वल्लभ भवन में बतौर क्‍लर्क पदस्थ है। उसके खिलाफ लंबे समय से विभाग को भ्रष्‍टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। सुबह करीब 8 बजे से ईओडब्‍ल्‍यू की टीम उसके घर में तलाशी लेते हुए दस्‍तावेजों की पड़ताल कर रही है। 

बताया जा रहा है आरोपी ने छापे के बाद जहर गटक लिया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.