CM डॉ. यादव ने साहसी पर्वतारोही भावना को दी बधाई


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की साहसी युवतियां अन्य राष्ट्रों की दुर्गम पर्वत शिखरों पर पहुंचकर देश और प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ा रही हैं। 'पर्वतारोही' भावना डेहरिया मध्यप्रदेश की बेटी हैं..!!

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की साहसी पर्वतारोही सुश्री भावना को "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के दिन 22 जनवरी को हासिल उपलब्धि के लिए बधाई दी है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की साहसी युवतियां अन्य राष्ट्रों की दुर्गम पर्वत शिखरों पर पहुंचकर देश और प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ा रही हैं। 'पर्वतारोही' भावना डेहरिया मध्यप्रदेश की बेटी हैं। उन्होंने दक्षिण अमेरिका के सर्वोच्च ऊंचाई के पर्वत स्थल माउंट एकॉनकागुआ (6,961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर हम सभी को गौरवान्वित किया है।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि बेटी भावना ने अपनी यह उपलब्धि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के 10 वर्ष को समर्पित कर इस अभियान को नव शक्ति प्रदान करने के साथ-साथ बेटियों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। भावना की यह उपलब्धि देश की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। सीएम डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की गौरव भावना डेहरिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।