मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की दक्षिण अफ्रीका पर 52 रन से शानदार जीत दर्ज कर विश्व कप जीतने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है। वर्ष 1973 से प्रारंभ हुई महिला विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार विश्व विजेता बनने का सौभाग्य हासिल किया है।
विश्व कप क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने सात बार, इंग्लैंड ने चार बार और न्यूजीलैंड ने एक बार विश्व कप जीता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहली बार क्रिकेट वन-डे विश्व कप में पहुंची। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रेष्ठता प्रमाणित की।
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहली बार विश्व विजेता बनना पूरे राष्ट्र के लिए हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रवासियों को भी इस जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
पुराण डेस्क