मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को उमरिया जिले के कामकाज की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने जिले में राशन वितरण कार्य को सुचारू संचालन के लिए अफसरों को बधाई दी।इससे पहले वे पन्ना समेत कुछ जिलों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर समेत अफसरों पर खासे नाराज हुए थे। आज उमरिया के अफसरों से उन्होंने समूह जल प्रदाय योजना ,जल जीवन मिशन, एक जिला एक उत्पाद योजना,शहरी पेयजल योजना, चंदिया मिनी स्मार्ट योजना रोजगार दिवस आयोजन, विभिन्न भवनों के निर्माण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

बैठक में मंत्री मीना सिंह और विधायक शिवनारायण सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने उमरिया जिले में आवास योजना में गंभीरता से कार्यों को पूर्ण करने की प्रशंसा की उन्होंने लक्ष्य के मुकाबले हुए कार्य की प्रशंसा की उन्होंने आवास प्लस में 8700 आवास बनाने के मुकाबले 8000 से अधिक आवास बन कर पूर्ण हो जाने की प्रगति की भी प्रशंसा की।