CM मोहन यादव ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा की, जानिए बेटे की शादी को लेकर क्या कहा?


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

बेटे की शादी के लिए राजस्थान के पुष्कर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने ब्रह्मा मंदिर में की पूजा..!!

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव की शादी शनिवार (24 फरवरी) को पुष्कर में होने जा रही है। अपने बेटे की शादी के लिए राजस्थान के पुष्कर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने ब्रह्मा मंदिर में पूजा की। सीएम मोहन यादव के बेटे वैभव यादव किसान परिवार की बेटी शालिनी यादव से शादी करने जा रहे हैं।

सीएम मोहन यादव ने ब्रह्मा मंदिर में पूजा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए अपने बेटे की शादी के बारे में कहा कि मैं यहां भगवान ब्रह्मा की शरण में उनका आशीर्वाद लेने आया हूं, क्योंकि मेरे बेटे की शादी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह एक निजी कार्यक्रम है, इसे सरकारी आयोजनों से दूर निजी रखा जाना चाहिए।

शादी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार के सदस्य और मध्य प्रदेश की कई राजनीतिक हस्तियां और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के बेटे वैभव यादव की शादी के बाद रिसेप्शन का आयोजन नहीं किया जाएगा। बेटे की शादी का फंक्शन भी बेहद सादा होगा। इस शादी में केवल 200 मेहमान शामिल होंगे, जिनमें दुल्हन पक्ष के 60 और दूल्हे पक्ष के 140 लोग शामिल हो रहे हैं।