मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 25 मार्च 2025 को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर CM मोहन महात्मा गांधी कुष्ठाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। सीएम ने जन्म दिन पर गांधीनगर (भोपाल) के कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को भोजन परोसा और फल, वस्त्र और अन्य सामग्री भेंट की। जन्मदिन के मौके पर जगह-जगह सीएम मोहन का स्वागत किया जा रहा है। उन्हें एक गदा भी भेंट किया गया।
लोग सीएम मोहन यादव को जनता की सेवा करने वाला नेता मानते हैं। इस खास अवसर पर देश-प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी, अमित शाह और शिवराज सिंह ने भी ट्वीट कर सीएम यादव को बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, कि 'मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई पहल की हैं। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करते हुए दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई!' "मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखी जीवन की प्रार्थना करता हूँ..."
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,
जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित, मध्य प्रदेश के ऊर्जावान एवं यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूँ।