आज़ादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत श्रीहरिकोटा से एसएसएलवी  में एक स्टूडेंट सैटेलाइट आजादी सेट लॉन्च किया गया। ख़ास बात ये है, कि इस सैटेलाइट इंस्ट्रूमेंट की प्रोग्रामिंग में भोपाल की आजादी सेट का भी योगदान रहा।  

इन्हीं बेटियों की हौसला अफ़्ज़ाई के लिए सीएम शिवराज सिंह ने उनके साथ पौधरोपण किया। सीएम शिवराज ने कहा कि अंतर्मन आनंद एवं ऊर्जा से भरा हुआ है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सानिध्य और आत्मीयता पाकर भोपाल की 15 बेटियां भी गौरवान्वित नज़र आईं। सीएम शिवराज ने इस मौके पर नैंसी, प्रिया, शिवांगी, आयुषी, सेजल, स्नेहा, प्राची, बिपाशा, पूर्वी, चंचल, अमृता, गरिमा, शाइस्ता, प्रियंका, और निहारिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी दिया। 

आजादी के 75वें वर्ष में, इसमें 750 बेटियों का योगदान रहा है, जिनमें भोपाल की यह 15 बेटियां शामिल रही हैं। इन्होंने सेटेलाइट इंस्ट्रूमेंट की प्रोग्रामिंग की है।