सीएम शिवराज बोले- धन्य हैं प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा..!


स्टोरी हाइलाइट्स

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी बनाने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित आभार कार्यक्रम...!

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर एमपी में सीएम शिवराज ने आभार कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन से सीएम शिवराज बोले, धन्य हैं प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा..! जिसने एक सामान्य और जनजातीय परिवार में जन्म लेने वाली द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया।

देखिये लाइव-

 

उन्होंने कहा, यह केवल द्रौपदी मुर्मू जी का सम्मान नहीं है, बल्कि देश के समस्त जनजातीय भाई-बहनों और मध्यप्रदेश में निवास करने वाले करोड़ों करोड़ जनजातीय भाई-बहनों का सम्मान है। अब जनजातीय समाज की एक बहन भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठेगी। वह भारत की संवैधानिक प्रमुख होगी, तीनों सेनाओं की मुखिया होगी और भारत की राष्ट्रपति होगी।

शिवराज ने कहा कि मेरे जनजातीय भाई-बहनों, नाचो, गाओ, खुशियां मनाओ। कल द्रौपदी मुर्मू जी देश के सबसे बड़े पद के लिए फार्म भरेंगी। आप जहां भी कल 12 बजे रहें, वहीं नाचिये, गाइये, खुशियां मनाइये। आज हम सभी द्रौपदी मुर्मू जी आपको बधाई देते है। साथ ही पीएम मोदी जी, नड्डा जी और अमित शाह जी का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते है।

भारत को स्वतंत्र कराने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका-

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले, भगवान बिरसा मुंडा से लेकर शंकरशाह, रघुनाथ शाह, टंट्या मामा जैसे अनगिनत क्रांतिकारियों ने भारत को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज़ादी के बाद किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं सोचा कि राष्ट्रपति पद पर जनजातीय वर्ग की कोई महिला पहुँच सकती है। ये सिर्फ पीएम मोदी जी के नेतृत्व में संभव हो पाया है।

उन्होंने कहा, जनजातीय वर्ग को उनका सम्मान दिलाने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस वर्ग के उत्थान में भाजपा सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।