International Yoga Day: मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग के ध्येय वाक्य को लेकर बुधवार को 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम हुआ. जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह समेत कई सीनियर लीडर शामिल हुए. इस दौरान जगदीप धनखड़ बोले, 'योग एक दिन का नहीं, हर दिन का है.

उन्होंने आगे कहा, संस्कारधानी जबलपुर के नर्मदा तट, भेड़ाघाट और बंदरकूदनी से योग को जीवन में अपनाने का आह्वान करता हूं'. 'हींग लगे, न फिटकरी और रंग चोखा आए, यही योग का मूलमंत्र है. योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा इतने अधिक वोटों से और कम से कम समय में योग को अंतर्राष्ट्रीय रूप में स्वीकृति देना भारतीय नेतृत्व की दूरदृष्टि की स्वीकृति है. योग जीरो बजट वाला हेल्थ इश्योरेंस (बीमा) है'.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर कार्यक्रम से एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि, मध्यप्रदेश के विद्यालयों (स्कूल) में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी'. उन्होंने आगे कहा, निरोग रहने के लिए योग करें. यह योग केवल योग दिवस के दिन नहीं करना, बल्कि रोजाना सभी को करना है. स्वस्थ रहना भी देश की सबसे बड़ी सेवा है. अस्पतालों में भीड़ क्यों लगाएं. सभी योग करें और स्वस्थ रहें, मस्त रहें. इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने योग को लेकर आगे क्या कुछ कहा, देंखे लाइव-