जबलपुर में 890 मीट्रिक टन यूरिया गायब होने के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोषियों के खिलाफ तत्काल F.I.R. कर उन्हें गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। शुक्रवार सुबह सात बजे जबलपुर संभाग में यूरिया वितरण में मिली शिकायतो के संबंध में बुलाई बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज की सख्त नाराजगी सामने आई।
मुख्यमंत्री शिवराज ने जबलपुर संभाग के जिलों को आवंटित यूरिया के गायब होने के संबंध में प्रातः 7:00 बजे आपात बैठक ली। बैठक में जबलपुर संभाग आयुक्त ने जानकारी दी कि यूरिया खाद के आवंटन की जिम्मेदारी कृभको की थी। 25 अगस्त को जबलपुर में 2600 मीट्रिक टन के रैक लगे थे। खाद्य डाइवर्ट करने पर फर्टिलाइजर मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डर का वायलेशन हुआ है।
जबलपुर में 890 टन यूरिया गायब होने के मामले में @ChouhanShivraj ने दिए एफआईआर के निर्देश.जबलपुर संभाग में यूरिया वितरण में मिली शिकायतो के संबंध में बुलाई बैठक में सीएम ने दिखाई सख्त नाराजगी. @ABPNews pic.twitter.com/MB621AK3iH
— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) September 9, 2022
मामले में सीएम शिवराज ने दोषियों के खिलाफ तत्काल F.I.R. कर उन्हें गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारे किसानों को खाद से वंचित करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस समय खाद की सबसे अधिक आवश्यकता है, उस समय खाद के लिए अफरा-तफरी मची है। दोषियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्यवाही की जाये, जो उदाहरण बने।
बैठक में सीएम शिवराज ने प्रभावित जिलों में यूरिया आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। साथ ही कहा कि पूरे प्रदेश में कहीं भी किसानों को खाद की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। खाद वितरण में लगी कंपनियों को समझाने से काम नहीं चलेगा, दोषियों के विरुद्ध एक्शन लेकर बताएं।