CM यादव ने मेक इन इंडिया अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई, PM मोदी का जताया आभार


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने वाले इस अभियान के 10 सफल वर्ष पूरे होने पर मध्य प्रदेश की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया..!!

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये मेक इन इंडिया अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने वाले इस अभियान के 10 सफल वर्ष पूरे होने पर मध्य प्रदेश की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

सीएम डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मेक इन इंडिया अभियान वर्ष 2047 तक देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और एक विकसित और शक्तिशाली भारत बनाने की महत्वाकांक्षा को पूरा करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वोकल फॉर लोकल के मंत्र के साथ इस अभियान ने देश की क्षमता और दक्षता में ऐतिहासिक वृद्धि कर विकास और समृद्धि के नये प्रतिमान गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सीएम डॉ. यादव ने कहा, पीएम मोदी ने इन 10 वर्षों में मेक इन इंडिया के अपने विजन को साकार कर दुनिया को दिखा दिया है कि अगर राष्ट्र निर्माण का दृढ़ संकल्प लिया जाए तो शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, रक्षा, विज्ञान, रोजगार. डिजिटल इंडिया और अंतरिक्ष जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों का विकास किया जाएगा 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान ने न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है बल्कि भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में भी स्थापित किया है। स्वदेशी के मूल मंत्र के साथ नया भारत दुनिया की बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।