इंदौर जू में दिखा CM यादव का पक्षी प्रेम, हथेली पर दाना रख पक्षियों को चुगाया


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

सीएम मोहन यादव का पक्षी प्रेम देखने को मिला। उन्होंने हथेली पर दाना रखकर पक्षियों को चुगाया। उन्होंने कर्नाटक से लाए गए जंगली भैंसों के दो जोड़े का भी निरीक्षण किया..!!

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 29 सितम्बर को इंदौर के कमला नेहरू चिड़ियाघर पहुंचे, जहाँ उन्होंने पक्षी अभयारण्य का दौरा किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव का पक्षी प्रेम देखने को मिला। उन्होंने हथेली पर दाना रखकर पक्षियों को चुगाया। उन्होंने कर्नाटक से लाए गए जंगली भैंसों के दो जोड़े का भी निरीक्षण किया।

Image

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार देर शाम इंदौर पहुँचे और इंदौर के शासकीय विश्राम गृह रेसीडेंसी कोठी में रात्रि विश्राम करने के बाद वे इंदौर चिड़ियाघर पहुँचे, जहाँ उन्होंने इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला और कई अन्य भाजपा नेताओं के साथ चिड़ियाघर परिसर का भ्रमण किया।

Image

अपने दौरे के दौरान, उन्होंने पक्षी अभयारण्य का दौरा किया और विभिन्न पक्षियों और तोतों का अवलोकन किया। अभयारण्य में कई विदेशी पक्षी प्रजातियाँ भी हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य नेताओं ने दाना भी खिलाया। इसके बाद, मुख्यमंत्री गोल्फ कार में सवार होकर कर्नाटक से इंदौर लाए गए जंगली भैंसों और शुतुरमुर्गों के समूह को देखने गए।

Image

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में पक्षियों और जानवरों की अपार संभावनाएँ हैं। नामीबिया से लाए गए चीते जहाँ अपनी आबादी बढ़ा रहे हैं, वहीं इंदौर नगर निगम और चिड़ियाघर के प्रयासों से लाए गए बाइसन और शुतुरमुर्ग भी मध्य प्रदेश को पर्यावरण के लिए उपयुक्त आवास बना रहे हैं। मध्य प्रदेश में जानवरों और पक्षियों की अपार संभावनाएँ हैं, जो आने वाले समय में राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देंगी।