भोपाल: राज्य के खनिज विभाग ने कलकत्ता की निजी कंपनी मेसर्स जेएमएस माईनिंग प्रालि को अनूपपुर जिले की कोतमा तहसील में 379 हैक्टेयर का कोल ब्लाक खनन हेतु 30 वर्षों के लिये आवंटित किया है।
इस कोल ब्लाक में चार गांवों यथा बसखला, बसखली, ठोडहा एवं मोहरी की निजी एवं शासकीय भूमि आ रही है। कंपनी से छह माह के अंदर अनुबंध करने के लिये कहा गया है।