MP में सर्द हवाओं का दौर, अगले तीन दिन ऐसे बदलेगा मौसम


स्टोरी हाइलाइट्स

प्रदेश के कई शहरों में घने कोहरे के साये में हुई शुक्रवार की सुबह

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने लगी है। मध्यप्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के साये में हुई। सुबह से सर्द हवाओं का दौर चल रही है और अगले तीन दिन तेज ठंड रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक़ तूफान 'मिचौंग' अब कमजोर हो चुका है, लेकिन नमी की वजह से प्रदेश में बादल छा रहे हैं। तीन दिन बाद एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदलेगा। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभावना जताई है।

इसके अलावा  झारखंड, बिहार, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।