भोपाल: राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष एवं छह सदस्यों की नियुक्ति के लिये राज्य सरकार को अनुशंसा देने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया है जिसमें मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास सदस्य बनाये गये हैं। समिति दो माह के अंदर अनुशंसा देगी। समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।
राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष एवं छह सदस्यों के चयन हेतु समिति गठित
Image Credit : X
डॉ. नवीन आनंद जोशी