भोपाल: सतना जिले में जयतमाल बाबा स्व सहायता समूह कारीगोडा उपार्जन केंद्र में 90 लाख रुपयों से ज्यादा के फर्जी परिवहन की जांच हेतु गठित समिति ने दोषी पाये जाने पर 9 व्यक्तियों जिसमें परिवहनकर्ता एवं आपरेटर भी शामिल हैं, के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई जिसमें से एक आरोपी की पुलिस ने गिरफ्तारी की तथा अन्य को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।
जांच प्रतिवेदन में अधिकृत परिवहनकर्ता विशाल जायसवाल एवं परिवहनकर्ता आपरेटर सम्राट सिंह द्वारा 13 ट्रकों की बिल्टी नहीं बनाया जाना पाया गया तथा ट्रकों की बिल्टी, परिवहनकर्ता लॉगइन हैक कर बनाया जाना पाया गया।
डॉ. नवीन आनंद जोशी