भोपाल: राज्य शासन द्वारा सोयाबीन उत्पादक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सोयाबीन भावांतर योजना 2025 के तहत प्रदेश में खरीदी प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।
इस योजना के कुशल क्रियान्वयन हेतु मंडी बोर्ड मुख्यालय, भोपाल में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक सक्रिय रहेगा। यह कंट्रोल रूम किसानों, व्यापारी संगठनों, मंडी समितियों एवं अधिकारियों के बीच समन्वय का केंद्र होगा।
किसान किसी भी जानकारी हेतु दूरभाष क्रमांक 0755-2556207 पर संपर्क कर सकते हैं।
कंट्रोल रूम की प्रभारी अधिकारी के रूप में संयुक्त संचालक सुश्री संगीता ढोके को नियुक्त किया गया है, जो अपने निर्देशन में पूरी व्यवस्था का संचालन कर रही हैं।
डॉ. नवीन आनंद जोशी