MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर से डांस का एक अजीबोग़रीब वीडियो सामने आया हैं. दरअसल, यहां पर बारिश की तेज बूंदों के बीच युवक-युवती डांस करते हुए दिखाई दिए.

जिसका बकायदा वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो भंवरकुआं इलाके के BRTS के नजदीक का बताया जा रहा है. जिसमें कपल रोड के किनारे डांस कर रहा हैं. इस दौरान उनके आसपास से कई वाहन भी गुजरते हुए दिखाई दिए.

बारिश में डांस का ये ज़ोरदार वीडियो यूजर्स को काफ़ी पसंद आ रहा हैं. यूजर्स कमेंट के ज़रिये मजेदार रिएक्शन भी दे रहें हैं. आप भी देखिये बारिश में डांस का ये वीडियो.