तिरंगा यात्रा के दौरान, गाय ने नितिन पटेल पर किया हमला..! पैर में आई चोट


स्टोरी हाइलाइट्स

गुजरात में तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को गाय ने मारा सींग. हादसे में नितिन पटेल हुए घायल..! वीडियो आया सामने

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जिसके तहत हर जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। अलग-अलग तिरंगा यात्राओं में नेता भी शामिल हो रहे हैं, इस दौरान गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के साथ मेहसाणा में आयोजित तिरंगा यात्रा में हादसा हो गया। जिसके चलते नितिन पटेल को भाग्योदय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेहसाणा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नितिन पटेल मौजूद थे। इस यात्रा के दौरान सब्जी मंडी के पास एक गाय अचानक से भीड़ की तरफ भागते हुए आई और नितिन पटेल को टक्कर मरते हुए आगे निकल गई। इस हादसे में नितिन पटेल घायल हो गए। इसलिए उन्हें इलाज के लिए भाग्योदय अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद नितिन पटेल ने बताया कि गाय ने तिरंगा यात्रा के दौरान उनपर हमला कर दिया था। इस हादसे में करीब चार से पांच लोग घायल हुए है। उन्होंने बताया कि उन्हें डॉक्टर ने 20 दिन आराम करने की सलाह की दी है। लेकिन अब इस घटना के बाद से राज्य में आवारा पशुओं का मामला फिर से सुर्खियों में आ गया हैं। इससे पहले भी आवारा पशुओं का मुद्दा कई बार उठ चुका है।