मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का खेल प्रेम जगज़ाहिर है। CM शिवराज का खेलों के प्रति रुझान अक्सर दिखाई देता रहता है। खेल कोई भी हो CM शिवराज भारतीय खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने से नहीं चूकते। यही कारण है कि प्रख्यात क्रिकेट कॉमेंटेटर और पद्मश्री विजेता सुशील दोषी ने भी CM शिवराज की तारीफ की है।
ताजा मामला टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा का है। CM शिवराज ने मनिका बत्रा को एशियाई कप में कांस्य जीतने पर बधाई दी-
CM शिवराज ने मनिका बत्रा को की सफलता पर दी गई बधाई के ट्वीट को क्रिकेट कॉमेंटेटर सुशील दोषी ने नोटिस किया और खेलों के प्रति समर्पण और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन करने के लिए CM शिवराज की तारीफ की।
सुशील दोषी ने लिखा- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का खेल प्रेम जगज़ाहिरहै। क्रिकेट हो या टेबल टेनिस भारतीयों की सफलता से गौरवान्वित होकर ट्वीट करना नहीं चूकते। मनिका बत्रा के एशियाई कप में कांस्य पदक पर बधाई दे कर उन्होंने अपने समग्र दृष्टिकोण को साबित किया है।
गौरतलब है कि कि देश की नंबर एक महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने एशिया कप टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने कांस्य पदक के मुकाबले में हिना हयाता को 4-2 से हराया। हिना हयाता की रैंकिंग छठी है। वह तीन बार इस टूर्नामेंट को जीत चुकी हैं। मनिका ने इस अनुभवी खिलाड़ी को हराकर देश का नाम रोशन किया है।