आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट कराने सिंगापुर जा रहे हैं, तथा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य उन्हें अपनी किडनी डोनेट करने जा रही हैं। लालू पिछले दिनों भी सिंगापुर गए थे, जहां के डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की स्वीकृति दे दी है। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। ऐसे में सिंगापुर में अपने परिवार के साथ रहने वाली रोहिणी ने पिता के लिये यह साहसिक फैसला लिया है।

लालू के पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 24 नवंबर को सिंगापुर जा सकते हैं। हालांकि लालू को किडनी डोनेट करने के लिए दो दर्जन राजद कार्यकर्ता और नेता आगे आए हैं, लेकिन चर्चा है कि वह अपनी बेटी रोहिणी की किडनी ही लेंगे। आरजेडी सुप्रीमो बीते 12 अक्टूबर को किडनी ट्रांसप्लांट के सिलसिले में सिंगापुर गए थे। लालू प्रसाद के साथ उनकी पत्नी राबडी देवी और उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती भी सिंगापुर गई थीं।

लालू के सिंगापुर पहुंचने के दो दिन बाद ही डॉक्टरों ने लालू की जांच की थी और उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की स्वीकृति दे दी थी। इस दौरान लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य की भी जांच हुई थी। इसके बाद लालू प्रसाद वापस दिल्ली लौट गए थे।