इजराइल ने ईरान के यज्द में यूरेनियम प्रोसेसिंग प्लांट को निशाना बनाया है। इजराइली सेना के मुताबिक, हमले में उस फैसिलिटी को निशाना बनाया गया जहां यूरेनियम इनरिचमेंट के लिए जरूरी प्रोसेसिंग होती है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि इन हमलों के लिए इजराइल को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
उन्होंने बताया कि खोंडाब हेवी वॉटर फैसिलिटी और अरदाकन येलोकैक प्रोडक्शन प्लांट पर भी हमले किए गए हैं, जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण हैं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा है कि इस हमले के बाद आसपास के इलाकों में रेडिएशन स्तर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। एजेंसी ने कहा कि वह इस घटना की जांच कर रही है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
ईरान बोला-भारतीय बच्चों का गुल्लक दान करना कभी नहीं भूलेंगे
ईरान ने भारतीय बच्चों के गुल्लक दान करने पर भावुक प्रतिक्रिया दी है। भारत में ईरान के दूतावास ने कहा कि इस मदद को वह कभी नहीं भूलेंगे। दूतावास ने कहा कि भारतीय बच्चों का अपनी गुल्लक दान करना ह्यप्यार भरा तोहफाह्ण है, जिसे कभी नहीं भुलाया जाएगा। दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा कि छोटे-छोटे बच्चों ने अपने छोटे हाथों से जो मदद दी, वह बेहद खास है और दोनों देशों के रिश्तों की गहराई को दिखाती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर समेत कई जगहों पर बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर ईरान के लिए पैसे दान किए। ईरान दूतावास ने कहा कि यह दया और समर्थन उनके लिए बेहद मायने रखता है और इसे हमेशा याद रखा जाएगा।।
ईरान ने शुक्रवार को इजराइल पर दागी गई मिसाइलों पर थैंक यू इंडिया लिखकर आभार जताया। ईरानी सेना के मुताबिक यह संदेश उन देशों के लिए बताया गया जिन्होंने ईरान के प्रति समर्थन दिखाया है। ईरान ने शुक्रवार को इजराइल में ड्रोन किए। ईरानी सेना के मुताबिक, तेल अवीव में अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया।
ट्रंप बोले- ईरान में अभी भी 3,554 टारगेट बचे
ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान में अब भी 3,554 टारगेट बचे हुए हैं, जिन पर अमेरिका हमला कर सकता है। उन्होंने कहा, ह्लहमारे पास अभी 3,554 लक्ष्य बाकी हैं, यह काम बहुत जल्दी पूरा हो जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान पहले जितना मजबूत नहीं रहा और अमेरिकी हमलों से उसकी सैन्य क्षमता कमजोर हुई है।
पुराण डेस्क