कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज चौथा दिन है। यात्रा आज ओंकारेश्वर से इंदौर की ओर चल रही है। वहीं शनिवार सुबह जब यात्रा टी ब्रेक के लिए रुकी तो वहां धक्का-मुक्की हो गई जिसमें  यात्रा के समन्वयक दिग्विजय सिंह गिर भी गए। 

यह घटना मध्यप्रदेश में चौथे दिन यात्रा खंडवा ज़िले के मोड़ टपका से प्रारंभ हुई  बड़वाह से क़रीब चार मीटर आगे यात्रा एक होटल पर चाय के लिए रुकी इस दौरान यहाँ धक्का मुक्की हो गई। जिसमें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और यात्रा के समन्वयक दिग्विजय सिंह गिर भी गए। पूरे घटनाक्रम पर दिग्विजय सिंह की नाराज़गी भी सामने आयी। 

T ब्रेक के बाद यात्रा दोबारा शुरू हुई और मनिहार पहुँची। यहाँ यात्रा का अल्पविराम होगा और उसके बाद ही दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। यहाँ से यात्रा महू पहुँचेगी। जहाँ संविधान दिवस के मौके पर बाबा साहब अंबेडकर के स्मारक पर राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद एक सभा का भी आयोजन होगा जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कमलनाथ समेत अन्य नेता शामिल होंगे।