एमपी के खंडवा में भी झारखंड जैसा ही मामला सामने आया। यहां एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते एक युवती के घर में घुसकर उसका गाला चाकू से रेत दिया था। अब घटना के आरोपी युवक का शव गांव के पास के ही इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर में मिला है।
आरोपी ने दो दिन पहले ही युवती के शादी से इन्कार कर देने पर घर में घुसकर चाकू से उसका गला रेत दिया था। FIR दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। युवक की लाथ मिलने के बाद मामले ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है। पुलिस ने युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
MP: खंडवा के बांगरदा में युवती पर घर में घुसकर गला रेतने का आरोपी बबलू का शव गांव के पास से इंदिरा सागर बांध के बैक वॉटर में मिला।
— काश/if Kakvi (@KashifKakvi) August 31, 2022
दो दिन पहले शादी से इंकार करने पर घर में घुसकर कथित युवती का रेता था गला। FIR के बाद पुलिस कर रही थी खोजबीन।
आत्महत्या का अंदेशा, जांच जारी। pic.twitter.com/88YzVzwceo
युवक को हाल ही में अनुकंपा में कोटवार की नौकरी मिली थी। घायल युवती को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल युवती के पिता ने आरोप लगाया कि कोटवार नशे का आदी था। वह शराब, गांजे का नशा कर गांव में उत्पात मचाता रहता था।
गौरतलब है कि खंडवा जिले के मूंदी थाना के बांगरदा ग्राम में 18 वर्षीय युवती भूरी सोमवार दोपहर घर पर अकेली थी। पूरा परिवार पास के गांव गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर एकतरफा प्यार में पागल कोटवार बबलू युवती के घर में दीवार कूदकर घुसा। उसके पास धारदार चाकू था। जिससे उसने युवती का गला रेंत दिया।
घायल युवती को तत्काल मूंदी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गंभीर हालात होने पर उसे खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवती के पिता अमनसिंह का कहना है कि आरोपी के साथ कुछ दिनों पहले उसका विवाद हुआ था। तब समझाइश देकर मामला सुलझा लिया गया था लेकिन उसने पुराने झगड़े का बदला उसने मेरी बेटी से लिया।