भोपाल: दीपक फर्नीचर मार्ट, करेली में अवैध काष्ठ भण्डारण के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई। वन मंडल नरसिंहपुर की टीम ने 1010 घन मीटर अवैध सागौन काष्ठ जब्त की, जिसकी बाजार कीमत 90 लाख रुपए बताई जा रही है।
वन मंडल नरसिंहपुर की टीम ने मंगलवार की देर रात छापामार कार्रवाई की है। डीएफओ कल्पना तिवारी ने बताया कि दीपक फर्नीचर मार्ट करेली की लगातार शिकायतें मिल रही थी कि दुकान में बड़ी संख्या में सागौन की लकड़ी का अवैध भंडारण किया जा रहा है। उसकी रेकी कराई। वन संरक्षक संध्या के साथ मिलकर रणनीति बनाई। एसडीओ विकास शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मंगलवार की देर रात्रि दीपक फर्नीचर मार्ट, करेली पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्यवाही में लगभग 10 घन मीटर अवैध सागौन काष्ठ की जब्ती की गई हैं। इस प्रकरण में POR दर्ज कर फर्नीचर मार्ट को सील किया गया।
एम्बुलेंस 108 से सागौन की अवैध ढुलाई
नरसिंहपुर के टिम्बर माफिया सागौन की अवैध परिवहन के लिए एम्बुलेंस 108 का इस्तेमाल कर रहें हैं। सिलवानी और बरहटा मार्ग में ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने 23 जनवरी को शक के आधार एक एम्बुलेंस 108 (जननी वाहन) वाहन क्रमांक CG 04 -NZ 5976 को रुकवाया। जब उसकी जांच की तो उसमें रोगी की जगह सागौन वनोपज के 10 नग मिले। एसडीओ और रेंजर ने परिवहन करने वाले आरोपियों को भी धरदबोचा। पकड़े गए आरोपियों में सुमित चौधरी निवासी बरहटा एवं अन्य 5 आरोपियों सहित जप्त की गई, जिसका वन अपराध प्रकरण क्रमांक 32526/07 पंजीबद्ध किया गया। इस कार्यवाई में डिप्टी रेंजर डीपी मेहरा, बीट प्रभारी विवेक पटेल, बीट प्रभारी गौरतला, बीट प्रभारी खापा सचिन पाठक, बीट प्रभारी अंधियारी श्रीमति मोना डेहरिया एवं सुरक्षा श्रमिकों का सहयोग रहा।
गणेश पाण्डेय