बीती रात उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक में भगीरथ पैलेस स्थित इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में लगी भीषण आग शुक्रवार सुबह तक धधकती रही। दमकल की 18 गाड़ियों को भेजा गया है पर हालात बिगड़ने के बाद 22 और गाडियां और भेजनी पड़ी।
सूत्रों का दावा है कि आग से 100 से अधिक दुकानें स्वाहा हो गई जबकि, भगीरथ पैलेस इमारत का एक हिस्सा देर रात ढह गया। आग ने चार इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया है। एक इमारत में 30 से अधिक दुकानें बताई जा रही हैं। आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। देर रात से अफरा तफरी का माहौल है।